नई दिल्ली,30सितम्बर2019/ उत्तर प्रदेश सहित बिहार में हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश और बाढ़ से हाल के दिनों में 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब लौटते हुए मानसून में इतनी ज्यादा बारिश हो रही है। वहीं, सितंबर की बात करें तो इस महीने में सामान्य से 48 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। सोमवार को इसी तरह बारिश होती रही तो पिछले 102 सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है।
देशभर में सितंबर में 247.1 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। साल 1901 के बाद यह तीसरी बार है, जब इतनी अधिक बारिश हुई है। साल 1901 के बाद साल 1917 के सितंबर में 285.0 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि साल 1983 के सितंबर में 255.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। सोमवार तक करीब आठ मिमी भी बारिश हुई तो साल 1983 का रिकॉर्ड टूटना तय है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में सोमवार को भी देशभर में भारी बारिश होती रही तो यह साल 1917 के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकता है और संभावना है कि यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है।
इस साल देश में मानसून ने देरी से प्रवेश किया था। मौसम विभाग के अनुसार, जून से सितंबर की अवधि में सामान्य से नौ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। पिछले 25 सालों में चार महीने की अवधि में सबसे अधिक बारिश हुई है। देशभर में इस दौरान 956.1 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हुई है।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.