इंदौर,21 अक्टूबर (खबरबाबा. काम)। शहर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित गोल्डन गेट होटल में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अंदर मौजूद लोंगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। कुछ लोगो के अंदर फंसे होने की सूचना भी सामने आ रही है।
सूचना मिलने के बाद 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। होटल से लगी दूसरी इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है। आग की लपटें होटल में नीचे से ऊपर तक फैल गईं हैं।
आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बताया जा रहा है कि होटल का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था। इसकी वजह से यह बहुत तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरी इमारत में यह फैल गई।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.