रतलाम -जावरा ,15 अक्टूबर / आगामी दिनों में ओद्योगिक निवेश के लिए आयोजित हो रहे मेग्निफिसेंट एम् पी में जावरा शुगर मिल निवेश क्षेत्र में टेक्स्टाईल गारमेंट पार्क के साथ फ़ूड प्रोसेसिंग व एग्रो बेस्ड उद्योग स्थापित किये जाने की कार्ययोजना बनाई जावे,ताकि क्षेत्र में नए निवेश आ सके और नए रोजगार शुरू हो सके l
उक्त आशय का पत्र जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखा है l डॉ पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश में ओद्योगिक निवेश के लिए मेग्निफिसेंट एम् पी का आयोजन होने जा रहा है,जिसमे जावरा जिला रतलाम में निवेश क्षेत्र को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है l उल्लेखनीय है कि जावरा में बंद पड़ी शुगर मिल जावरा को उद्योग विभाग में हस्तांतरित किये जाने के पश्चात उनके द्वारा लगातार यहाँ फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं एग्रो बेस्ड उद्योग का निवेश किये जाने के लिए निवेदन किया गया l विगत शासनकाल में आयोजित हुई ओद्योगिक समिट में भी जावरा के निवेश क्षेत्र को सम्मिलित किये जाने का आग्रह किया गया था l जिसके चलते पूर्व सरकार ने जावरा शुगर मिल परिसर में बहुउत्पाद ओद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य से फ़ूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित किये जाने के निर्देश भी जारी किये थे l वर्तमान में शुगर मिल परिसर में टेक्स्टाईल गारमेंट पार्क की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया है l इस निर्णय का पूर्व में धन्यवाद प्रेषित किया था l विधायक डॉ पाण्डेय ने उल्लेख किया कि शुगर मिल परिसर से मात्र 35 किमी पर ही रतलाम रेलवे जक्शन है ,जंहा प्रदेश के सभी क्षेत्रो के अलावा दिल्ली-मुम्बई रेल आवागमन होता है ,इसके अलावा मिल परिसर से कुछ ही दुरी पर फोर लेंन अंतरराज्यीय राज मार्ग व् टू लेन मार्ग भी है l जावरा में “अ” श्रेणी की बहु प्रसिद्ध कृषि उपज मंडी है,जंहा कृषि के अलावा मसाला उत्पाद की आवक होती है l इन सभी विशेषताओं के फलस्वरूप शुगर मिल परिसर के शेष क्षेत्र में एग्रो बेस्ड उद्योग प्रारम्भ किये जाने की प्रचुर सम्भावना है l जो निवेशको को आकर्षित किये जाने का सशक्त माध्यम हो सकता है l इस लिए गारमेंट टेक्स्टाईल पार्क के साथ एग्रो बेस्ड उद्योग को प्रारम्भ किये जाने की कार्ययोजना को
मेग्निफिसेंट एम पी समिट में सम्मिलित किये जाना चाहिए l
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.