रतलाम,23अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। बिलपांक थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह जमीन विवाद के चलते अपने घर के पास सो रहे दंपत्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलें में घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलपांक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुडीपाड़ा निवासी भूलीबाई के पति सोमसिंह की कुछ माह पूर्व रामदेवरा में हादसे के दौरान मौत हो गई थी। इस वजह से भूलीबाई अपनी बेटी सुनेरा तथा दामाद नरसिंह के साथ कुडीपाडा में निवास कर रही थी। भूलीबाई से परिवार से जुड़ा बाबु ओर उसके साथी नानजी, चंपालाल, राधेश्याम, दयाराम के साथ पूर्व में जमीन संबंधी बात को लेकर विवाद कर चुका था। सुबह करीब 5 बजे के लगभग सुनेरा बाई ओर उसका पति नरसिंह घर के बाहर सोए हुए थे तभी विवाद के चलते आरोपी पक्ष के लोग तलवार ओर लोहे के सरिये लेकर आए ओर सो रहे दंपत्ति पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें नरसिंह को सिर में गंभीर चोट लगी। भूलीबाई ने बताया कि आरोपी बाबु के हाथ में तलवार थी। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मोके पर पहुंची ओर घायलो को शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.