रतलाम-जावरा,11अक्टूबर। बीति रात जावरा के इकबालगंज के समीप मैदान में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। काफी देर तक उसकी पहचान नही हुई, लेकिन बाद में मृतक की पहचान महेन्द्र यादव निवासी इकबालगंज के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि मृतक रतलाम का निवासी है और कुछ महीने पहले ही जावरा आकर रहने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीति रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जावरा में इकबालगंज मेला मैदान में एक व्यक्ति की लाश पडी हूई है उस पर जावरा शहर थाना पुलिस ओर सीएसपी अगम जैन मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया में उसके शरीर पर सामने से धारदार हथियार के निशान मिले है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया ओर जांच शुरु की। मौके से पुलिस को शराब की बोटल व अन्य सामान भी मिला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले आरोपी ओर मृतक ने यहां पर शराब पी ओर बाद में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा ओर उसी के चलते मृतक महेन्द्र धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल मौत के कारणो के हर एंगल पर जांच कर रही है। जांच में यह भी शामिल है कि कहीं मृतक ओर आरोपियो के बीच में कहीं लेनदेन का विवाद नही था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कुछ संदिग्धो को उठाया है ओर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुलिस आज कल में इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.