रतलाम,2अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। आज गांधी जयंती के दिन से देश मे सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंन्ध हुआ ,लेकिन रतलाम के जावरा में स्तिथ 24 वी सशत्र वाहिनी (बटालियन) तो आज से पूर्णत प्लास्टिक मुक्त परिसर हो गया।बटालियन के कमांडेड महेशचन्द्र जैन ने पर्यावरण का नया नवाचार आज अपने मातहतों को शपथ दिलाकर किया। इसके लिए इन्होंने 2 माह पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।
बटालियन परिसर में अब किसी भी स्तर पर प्लास्टिक का उपयोग नही होगा। संभवत यह देश को पहली बटालियन होगी जिसमें प्लास्टिक का उपयोग नही होगा। बटालियन परिसर में स्तिथ केंटीन, मांगलिक भवन में दिए जाने वाले बर्तन भी अब स्टील के ही होंगे।
बटालियन परिसर में बाजर से खरीद कर लाये जाने वाले सामान को लाने के लिए भी प्लाटिक के केरी बेग का उपयोग नही किया जाएगा। बटालियन में प्लास्टिक उपयोग करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया।
कमांडेड महेशचन्द्र जैन पर्यावरण के प्रति बहुत ही ज्यादा सक्रिय है। उनके द्वारा झाबुआ एस पी रहते हुए 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर बंजर पहाड़ी को हरा भरा किया था। जिस पर इनका सरकार से सम्मान भी हुआ
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.