नई दिल्ली, 12अक्टूबर2019/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह महाबलीपुरम के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता से ही हमलोग स्वच्छ और फिट रहेंगे. प्रधानमंत्री फिलहाल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हैं जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक आयोजित है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी और इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सुबह ममल्लापुरम में एक बीच पर 30 मिनट सफाई अभियान चलाया. बीच पर उठाए गए कचरे को होटल स्टाफ जेयाराज को सौंप दिया. उन्होंने लिखा कि हम सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक स्थान साफ सुथरे रहें. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को फिट और सेहतमंद रहने का भी संदेश दिया.
जब पीएम मोदी बने गाइड
पीएम मोदी ने शुक्रवार को जिनपिंग को चेन्नई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध मूर्तिकला शहर महाबलीपुरम में तीन महत्वपूर्ण स्मारकों की वास्तुकला और महत्व के बारे में विस्तार से बताया.
इस दौरान मोदी पारंपरिक तमिल परिधान ‘विष्टी’ (सफेद धोती), आधी बांह की सफेद कमीज के साथ ही अंगवस्त्रम (अंगोछा) कंधे पर रखे नजर आए. पीएम मोदी ने दूसरे अनौपचारिक भारत-चीन शिखर सम्मेलन के लिए महाबलीपुरम पहुंचे शी का स्वागत किया. इस दौरान शी सफेद कमीज और काली पतलून पहने हुए थे.
प्रधानमंत्री मोदी अर्जुन के तपस्या स्थल के पास शी से मिले और उन्हें चट्टान काटकर बनाए गए भव्य मंदिर के अंदर ले गए. मंदिर में प्रवेश करने के बाद मोदी चीनी नेता को यहां की नक्काशी और पारंपरिक सभ्यता व संस्कृति के बारे में बताते हुए देखे गए. फिर दोनों नेता अर्जुन की तपस्या मूर्तिकला के पास गए. पीएम मोदी एक पेशेवर गाइड की तरह शी को विशाल चट्टान पर उकेरी गई छवियों को बताते देखे गए.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.