रतलाम,25अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। महू-नीमच हाईवे पर लगातार दूसरे दिन भी शहर के पास ट्रक कटिंग की वारदात सामने आई है।
आरोपियों ने घटला ब्रीज महू नीमच फोरलेन पर सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच ट्रक से 12 कार्टून चोरी कर लिए। दुगार्शंकर पिता मांगीलाल ढोली 46 साल निवासी- साडास थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ राज. ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्रक लेकर राजस्थान की ओर से आया था। ट्रक में शॉपिंग सामान भरा हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने ब्रिज के समीप ही ट्रक से 12 कार्टून उतारकर चोरी कर लिए जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है। जब आगे जाकर उसे ट्रक कटिंग का एहसास हुआ तो उसने पीछे जाकर देखा। इसके बाद उसने थाने पंहुचकर शिकायत की।
जावरा शहर में एक व्यक्ति के बैग से लैपटॉप, चार्जर, पावर बैंक, विवो मोबाइल आदि चोरी हो गई। तेजपालसिंह पिता भगवतसिंह राठौर 31 साल निवासी आदर्श गांधीधाम कालोनी नागदा ने बताया कि यादव बस स्टेण्ड पर उसके नीले रंग का बैग जिसमें एच पी कम्पनी एक लेपटाप सहित 10,000 रुपये के सामान थे चोरी हो गए।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.