रतलाम,13अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत धबाई जी का वास क्षेत्र में झगड़े के दौरान एक पति ने गला दबाकर अपने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतिका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतिका की मां प्रतापगढ़ निवासी शहनवाज बी पति इकबाल हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 वर्ष पूर्व उसकी बेटी नजमीन का विवाह रतलाम के धबाईजी का वास निवासी अनीस पिता मोहम्मद शरीफ के साथ हुआ था ।1 वर्ष पूर्व से अनीस पत्नी के चरित्र पर शंका करने लगा था और इस कारण दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। फरियादी के अनुसार बीती रात उसे फोन पर अनीस द्वारा पत्नी को मारने की सूचना मिली, जिस पर वह परिवार के साथ रतलाम आई। यहां उसने जब अस्पताल में बेटी के शव को देखा तो उसके गले पर निशान थे।मृतिका की बेटी ने उन्हें बताया कि पिता अनीस ने झगड़े के दौरान मां का गला दबा दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.