रतलाम, 4नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ बिलपांक पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ कर 7 अवेध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए है।
रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने सोमवार दोपहर को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रककार वार्ता में बताया कि पिछले दिनों बिलपांक पुलिस ने एक ब्लू कलर की कार में सवार 4 युवकों अकबर, वसीम, सोहेल ओर सलीम को अवैध पिस्टल सहित पकड़ा था। ये युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन युवकों को गिरप्तार करके कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। रिमांड में की गई पूछताछ में मिली जानकारी के बाद बिलपांक पुलिस ने बड़वानी निवासी वसीम पिता नोशद को पकड़ा जिसकी मदद से सिकलीगर प्रहलादसिंह पिता गुलजार सिंह को पकड़ा।पुलिस ने प्रहलादसिंह के घर से अवैध रूप से पलँग पेटी में रखी 5 पिस्टल, 2 बारह बोर के देशी कट्टे सहित हथियार बनाने की सामग्री आरी,लोहे के पाइप के टुकड़े, पेचकस, आदि जब्त किए। इस तरह से पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले बड़वानी जिले के दो युवकों सहित इस गिरोह के कुल 6 लोगो को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.