रतलाम,11नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ जिले के ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद में छोटे भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर बड़े भाई पर हमला कर दिया, हमले में बड़ा भाई और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनो को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन घायल बड़े भाई ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। पुलिस ने छोटे भाई की पत्नी और उसके दो पुत्रों को पकड़ लिया जबकि आरोपी छोटा भाई फरार हो गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जावरा हॉस्पिटल पहुचाया है।
घटना सोमवार दोपहर को ताल पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया तुखार की है । इसी गाव में रविवार को दो भाइयों रायसिंह ओर जगदीश में खेत मे से ट्रैक्टर निककलने को बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर को छोटे भाई जगदीश ने अपनी पत्नी लीलाबाई और दो पुत्रों मनोहर ओर राजू के साथ मिलकर अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।इस हमले में छोटे भाई ने फावड़े से बड़े भाई रायसिंह के सिर पर वार किया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बीच बचाव में बड़े भाई की पत्नी मोहन बाई आई तो उस पर भी लाठियों से वार किए। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई उसकी पत्नी और दोनों बेटे घटना स्थल से चले गए।घायल बड़े भाई और उसकी पत्नी को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। किन्तु बड़े भाई ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। घटना की जानकारी लगते ही ताल पुलिस मौके पर पहुची। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की जिसमे आरोपी छोटे भाई जगदीश की पत्नी लीलाबाई , उसके दोनों पुत्र मनोहर ओर राजू को पकड़ लिया। जबकि आरोपी छोटा भाई जगदीश फरार हो गया। मृतक बड़े भाई की लाश का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह होगा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.