रतलाम 5 नवम्बर 2019/ जिले के जावरा में पुलिस प्रशासन तथा नागरिकों के मध्य जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को हुए इस जनसंवाद में उज्जैन आईजी पुलिस राकेश गुप्ता भी सम्मिलित हुए। इसके साथ ही डीआईजी रतलाम रेंज गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान पुलिस, अधीक्षक गौरव तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम राहुल धोटे, जावरा सीएसपी अगम जैन तथा बड़ी संख्या में जावरा के प्रबुद्ध नागरिकगण एवं पत्रकार उपस्थित थे।
जनसंवाद में हिस्सा लेते हुए आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि जावरा का स्वर्णिम इतिहास रहा है। यहां सारे त्यौहार सौहार्द के साथ मिल–जुलकर मनाए जाते हैं। इस सौहार्द की परंपरा को कायम रखें। उन्होंने सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों से बचने की अपील सभी नागरिकों से की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। नागरिक हमें ऐसे तत्वों की सूचना देवें जो भी गलत मैसेज वायरल होते हैं उनकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों की जीवनचर्या एकदूसरे से जुड़ी है और विकास की पहली शर्त शांति होती है, शांति मिल-जुलकर रहने से ही आती है।
आईजी श्री राजपूत ने अपने संबोधन में मूलतः चार बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य संवाद, सामंजस्य, समन्वय तथा सौहार्द से जुड़ा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जावरा को उत्कृष्ट तासीर एवं तहजीब वाला शहर बताते हुए कहा कि यहां सभी समुदायों में आपसी प्रेम और सौहार्द की लंबी परंपरा है। जावरा के नागरिक अपनी इस विशिष्टता को बनाए रखें, कोई असामाजिक तत्व, आपराधिक तत्व सौहार्द की परंपरा को दूषित नहीं कर सके, इसकी जिम्मेदारी सभी की है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं परंतु यह आदेश धार्मिक, मांगलिक, जन्मदिन समारोह या व्यक्तिगत आयोजनों पर लागू नहीं किया गया है। जिला प्रशासन सोशल मीडिया के मामले में सतर्क है। कलेक्टर ने आग्रह किया सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति बगैर सोचे विचारे कोई भी पोस्ट नहीं करें। बगैर सत्यता को जाने कोई भी पोस्ट फॉरवर्ड या शेयर नहीं करें।
एस.पी श्री गौरव तिवारी ने कहा कि जिले में शांति एव व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। सभी प्रतिबंधात्मक कारवाईयां प्रभावी रूप से की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन सीएसपी श्री आगम जैन ने किया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.