रतलाम ,03 नवंबर(खबरबाबा.काम)। रविवार शाम को शहर के प्रमुख दो बत्ती क्षेत्र में देना बैंक के पास दो माह पूर्व खुली बनारसी पान की दुकान पर आग लग गई।आग की वजह से दूकान में रखा सभी सामान जल गई । सुचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मोके पर पहुंची और आग पर काबू पाया ।
जानकारी के अनुसार रजत पिता अशोक निवासी डोगरे नगर ने करीब 2 माह पूर्व ही दो बत्ती बनारसी पान की दुकान खोली थी। दुकान में रविवार शाम करीब 5 बजे दुकान के पिछले हिस्से में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। दूकान में बैठा कर्मचारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग पूरी दुकान में फैल गई। कर्मचारी ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सुचना दी।
जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। लेकिन तब-तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। जिससे के चलते आग बुझाने में दमकल विभाग एवं पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग को बढ़ता देख दमकल विभाग की एक और गाड़ी को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पिछले हिस्से में लगी आग की लपटें दुकान के अगले हिस्से में दीवार पर लगे दो ए.सी और दुकान में रखा फ़िर्ज पूरी तरह जल चुके है।
Next Article भारत ने बांग्लादेश को दिया 149 रनों का टारगेट
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.