रतलाम,25नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ इंदौर अंचल का आंचलिक सम्मेलन रविवार को इंदौर के माई मंगेशकर सभागृह में संपन्न हुआ । जिसमें इंदौर अंचल के अधिकारी संघ के उप महासचिव जय नारायण गुप्ता को विदाई दी गई जो कि 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके स्थान पर नवागत उप महासचिव सचिन गोखले 1 दिसम्बर से पदभार ग्रहण करेंगे ।

कार्यक्रम में रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के लगभग 50 से 60 अधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं कुल 1000-1100 अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन बाला बच्चन , महाप्रबन्धक राजीव कुमार खोंड (मुंबई), उप महाप्रबंधक राजीव कुमार (इंदौर अंचल), अध्यक्ष मदन जैन एवं महासचिव संजीव सबलोक (भोपाल वृत्त) उपस्थित रहे । अंचल अध्यक्ष इंद्रकुमार परमार ने स्वागत उदबोधन दिया एवं पूरी मॉड्यूल टीम के साथ विशेष अतिथियों का स्वागत किया । गृहमंत्री बाला बच्चन द्वारा बैंक के विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की गई । आंचलिक सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के मुद्दों अर्थव्यवस्था, बदलते बैंकिंग परिवेश, आर्थिक नीतियों आदि विषयों पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में रतलाम रीजन से अधिकारी भूपेंद्र चेचानी, अजय गर्ग (सहायक महाप्रबंधक, रतलाम), नरेंद्र डोडिया, दिलीप चावरेकर, अविनाश यादव, श्रीमती अनीता अधिकारी , राम रूप मीणा , लोकेंद्र चौहान , अर्पण , दिनेश मीणा , पंकज गुप्ता, राजेंद्र मालवीय, किशोर सोनी, वीरेंद्र जोशी , राजेश डारिया, नरेश वशिष्ठ, किशोर सोनी, दिनेश मालपानी, हिमांशु सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में रतलाम झाबुआ अलीराजपुर जिले के अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सोनी भी उपस्थित रहे ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.