रतलाम 1 नवम्बर 2019/ संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ रतलाम जिले में भी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जहां जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया।
इस दौरान आलोट विधायक श्री मनोज चावला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्री पारस सकलेचा, श्री विनोद मिश्रा मामा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, श्री डी.पी. धाकड़, श्री राजेश भरावा, अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, स्कूली विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल विद्यार्थी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।