रतलाम,6नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने निगम में गिरवी रखे प्लाटो को अवैध रूप से बेचकर धोखाधडी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में कालोनाईजर ओर कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी पिता भुवान चौधरी निवासी अलकापुरी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की चंद्रप्रकाश पिता सागरमल , आरीफ पिता अब्दुल द्वारा एक रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टरो के साथ मिलकर जमीन संबंधी धोखाधडी की है। विनोद चौधरी ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा 5.880 हेक्टर की भूमि जो पूर्व में उत्तम उन्नमित कालोनी कालोनी के नाम से विकसित कालोनी का नाम अंतरित कर नगर निगम रतलाम में बंधक रखे प्लाटों को अवैध रूप से बेचकर लगभग एक करोड़ रुपए की धोखाधडी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.