रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के माणकचौक थाना अंतर्गत चौमुखीपुल क्षेत्र में महिला से सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। महिला को नोटो की गडडी दिखाकर बदमाश ने यह झांसा दिया कि उसे राशि दान देना है और बात में उलझाकर आरोपी उससे 20 ग्राम वजनाी सोने की चेन उतराकर भाग निकला। पुलिस मामले में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
सूत्रों के मुताबिक हटीराम दरवाजा निवासी 62 वर्षीय प्रेमलता पति समरथमल सोमवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए निकली थी। चौमुखीपुल क्षेत्र के समीप साड़ी मार्केट की गली में एक युवक ने महिला को रोका और 500 के नोट की गडडी दिखाई । युवक ने महिला को बातो में उलझाया और कहा कि वह यह नोट दान देना चाहता है। उसने महिला को भी बातों में उलझाकर दान के लिए मना लिया और नोट की गडडी महिला के हाथ में थमाकर उसके बेग में रख दी और महिला के गले से सोने की चेन उतराकर भी पर्स में रखवा दी। इसके बाद दोनो ही पैदल-पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में आरोपी युवक ने महिला को रोका और कहा कि दान के लिए एक साड़ी भी खरीद लेते है। महिला फिर उसके झांसे में आ गई। महिला दुकान पर साडी देख रही थी तभी आरोपी पर्स में रखी सोने की चेन लेकर भाग निकला। जब महिला ने साडी के रूपये देने के लिए पर्स मांगा तो आरोपी युवक वहां से गायब था ओर पर्स दुकान की सीढी पर पडा था। जब महिला ने पर्स देखा तो पर्स खाली था। परेशान महिला अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंची और मामले की शिकायत थाने पर दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 417, 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.