रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। गुरुवार 14 नंबबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर नेहरू की जयंति ओर विश्व मधुमेह दिवस होने के कारण शहर में अनेक संस्थाओं ने आज भारी उत्साह दिखाया। जहां चाचा नेहरू को याद किया वहीं मधुमेह के प्रति जागरूकता पैदा करने में कोई कसर नही छोडी गई।
शासकीय जिला अस्पताल द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो जिला अस्पताल से दो बत्ती पहुंची, जहां पर मानव श्रंखला बनाकर मधुमेह के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। रैली पुन: जिला अस्पताल परिसर पहुंची जहां पर समाजसेवी अशोक अग्रवाल, पीआरओ आशीष चोरसिया ने मधुमेह से बचने के लिए योग संबंधी जानकारी दी और वहां पर उन्होने मधुमेह से बचने के लिए योग ओर एक्ससाइज भी कराई। अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर में सैकडों स्थानों पर मधुमेह दिवस पर शिविर लगाए गए ,जिसमें लोगो की नि:शुल्क जांच की गई।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंति पर कांग्रेसजनों द्वारा उन्हे सज्जन मिल चौराहे पर याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। वहीं बाल दिवस पर चाईल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह की भी शुरूआत हुई है ,जिसमें 14 से 20 नंवबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.