रतलाम, 22नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ सैलाना नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसके साथ ही श्री सोनी ने भाजपा के भी समस्त दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। श्री सोनी ने भाजपा संगठन पर असहयोगात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष को दिए त्यागपत्र में श्री सोनी ने कहा है कि विगत दिवस नगर परिषद में उनके विरुध्द अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के दो पार्षदों द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए। इतना ही नहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करते समय भी उक्त दोनो बाजदपा पार्षद मौजूद थे। लेकिन भाजपा संगठन द्वारा उक्त दोनो पार्षदों के विरुध्द कोई कार्यवाही नहीं की गई। अपने त्यागपत्र में श्री सोनी ने यह भी कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से उनपर तथा उनके परिवार पर कई प्रकार की राजनैतिक विपत्तियां आईं,लेकिन इस दौरान उन्हे पार्टी से कोई सहयोग या मार्गदर्शन प्राप्त नहीं हुआ। श्री सोनी ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि भाजपा की कार्यशैली को देखते हुए वे भाजपा के समस्त दायित्वों तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। श्री सोनी ने त्यागपत्र की प्रतिलिपि भाजपा के जिलाध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष को भी भेजी है। इसके साथ ही श्री सोनी ने नगर परिषद उपाध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र कलेक्टर को प्रस्तुत कर दिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.