नई दिल्ली, 16नवम्बर2019/ जिन उम्मीदवारों ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की मेंस परीक्षा दी है वह लंबे से समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि “सिविल सेवा मेन्स परीक्षाओं के परिणाम 20 दिसंबर, 2019 तक जारी किए जा सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं.
बता दें, पिछले साल भी यूपीएसीसी मेंस का रिजल्ट 20 दिसंबर को जारी किया गया था. मेन्स परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा को क्लियर कर लेंगे उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. बताया जा रहा है इंटरव्यू का आयोजन जनवरी में किया जाएगा. ये इंटरव्यू 275 मार्क्स का होगा.
बता दें कि आयोग सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक (प्री), मुख्य (मेन) और इंटरव्यू की प्रक्रिया से उम्मीदवारों का फाइनल चयन करता है. इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (APS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य अधिकारियों का चयन किया जाता है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.