नई दिल्ली, 14दिसम्बर2019/नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने के मामले में अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से अलग रुख रखने वाले प्रशांत किशोर आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी को प्रशांत किशोर का साथ मिलने की खबर आ रही है.
चुनावी रणनीतिकार के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए रणनीति बनाएंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
बता दें कि I-PAC प्रशांत किशोर की एजेंसी है. यह एजेंसी औपचारिक रूप से राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार करती है. आगामी कुछ दिनों में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं और प्रशांत किशोर आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर और अरविंद केजरीवाल के बीच इस सिलसिले में लंबे समय से बातचीत चल रही थी.
(साभार-आज तक)
Previous Articleकोहरे के आगोश में रहा रतलाम, देखें शहर के खूबसूरत नजारे…
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.