रतलाम,9 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। खेत से अज्ञात व्यक्ति जहां प्लास्टिक के पाइप चुरा ले गए, वहीं पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात भी हो गई। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग केस दर्ज किए।
रावटी थाने के गांव गड़ावदिया रबहवासी प्रमोद जगदीश डोडियार ट्रक लेकर जावरा मंडी की ओर गया था। प्रमोद ने ट्रक को महू-नीमच रोड अरनियापीथा स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर दिया और काम से चला गया कि इसी दरम्यान अज्ञात व्यक्ति ने मौका का फायदा उठाया और 7-8 दिसंबर की दरम्यानी रात को खड़े ट्रक से डीजल चुरा लिया। फरियादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ट्रक से तकरीबन 300 लीटर डीजल चुरा ले गया।

डीजल टंकी खाली प्रतीत होने पर प्रमोद ने देखा तब पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ट्रक से 20 हजार के लगभग का डीजल चुरा ले गया। प्रमोद ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी। पुलिस थाना जावरा औद्योगिक क्षेत्र ने डीजल चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिय है।
उधर, पास के गांव ईसरथुनी में स्थित खेत से अज्ञात व्यक्ति प्लास्टिक के पाइप चुरा ले गया। जामथुन रहवासी गणेश पिता शंभूजी निनामा का ईसरथुनी में खेत है। गणेश ने पुलिस को बताया कि खेत पर सिंचाई के लिए प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे कि 7 दिसंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति खेत से प्लास्टिक के तकरीबन आठ पाइप चुरा ले गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने फरियादी गणेश निनामा की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.