रतलाम 17 दिसम्बर 2019। त्रिवेणी के पावन तट पर प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा 17 से 27 दिसम्बर तक आयोजित ग्याहर दिवसीय त्रिवेणी मेले का शुभारंभ रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर ,शहर विधायक चेतन्य काश्यप, के आतिथ्य और महापौर डॉ0 (श्रीमती) सुनीता यार्दे तथा निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शैरानी, महापौर परिषद सदस्य तथा पार्षदगणों की उपस्थिति में सांय 5 बजे त्रिवेणी मेला परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी ताराचन्द पंचोनिया ने इस अवसर पर मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसम्बर मंगलवार को सांय 5 बजे मेले का विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ होगा, 18 दिसम्बर बुधवार को आर्केस्ट्रा, 19 दिसम्बर गुरूवार को जादू का शो, 20 दिसम्बर शुक्रवार को रामलीला, 21 दिसम्बर शनिवार को मुशायरा में आमंत्रित शायर है डॉ0 जलील उर्रहमान-बुरहानपुर, आरिफ अली आरिफ-भोपाल, जाहिद नैय्यर-अमरावती महाराष्ट्र, सुश्री परवीन पारो-भोपाल, सहर इंदौरी-उज्जैन, नदीम अजमेरी, आरिफ अली गुलशनाबाद-जावरा, सिद्धिक रतलामी-रतलाम व निजाम राही-रतलाम, 22 दिसम्बर रविवार को खाटू श्याम की भजन संध्या, 23 दिसम्बर सोमवार को राजस्थानी लोक नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम, 24 दिसम्बर मंगलवार को कवि सम्मेलन आमंत्रित कवि है दिनेश दिवाना (हास्य) भीलवाड़ा, मनीष अग्निकुज्ज (ओज) बांसवाड़ा, हरीश हंगामा (संचालक) नीमच, दिनेश पाठक-इंदौर, हरिओम बैरागी (गीतकार) उदयपुर व कीर्ति विशेष (कवियत्री) चित्तौड़गढ़, 25 दिसम्बर बुधवार को नृत्य नाटिका के साथ भजन संध्या, 26 दिसम्बर गुरूवार को आदिवासी लोक नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम (शशांक तिवारी द्वारा) व मेले के अंतिम दिन 27 दिसम्बर शुक्रवार को श्री सत्यवीर तेजाजी की कथा का आयोजन किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.