नई दिल्ली,14दिसम्बर2019/ कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रही है. रैली के लिए रतलाम सहित पूरे मध्यप्रदेश से हजारों कार्यकर्ताा दिल्ली पहुंच रहे हैं.
इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में इस रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
इस रैली में कांग्रेस नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी उठाएगी और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून जरिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की गई है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कानून के संसद से पास होने के दिन को इतिहास का काला दिन बताया था.
अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी मोदी सरकारः कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए देशभर से लोगों को रामलीला मैदान पहुंचने को कहा है. कांग्रेस का दावा है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. मोदी सरकार असली मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन वो इन तमाम मुद्दों को लेकर देश में जनता के बीच जाएगी.
मध्य प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में मध्य प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं. सीएम कमलनाथ रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली में ही कमान संभाल रहे है. इस रैली में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक भागीदारी होने जा रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग औसतन 200 से अधिक लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनाई गई थी. मध्य प्रदेश के कोने कोने से ट्रेनों, बसों और गाड़ियों के काफिले से कार्यकर्ताओं का हुजूम दिल्ली में दाखिल हो रहा है. रतलाम से भी पांचों विधानसभाओं से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.