नई दिल्ली,28 दिसम्बर2019/देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है. दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है. राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है. दिल्ली में लोधी रोड में शनिवार को पारा 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा.
सुबह 6:10 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है. वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक, 118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इससे पहले 1997 में इतनी लंबी ठंड पड़ी थी. राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम में भी सर्दी से लोग ठिठुरे पड़े हैं.
वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.