रतलाम 26 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् हितग्राहियों को पट्टा नहीं होने से आ रही परेशानी दूर करने के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने भोपाल में नगरीय प्रशासन आयुक्त पी. नरहरि से भोपाल में चर्चा की। उन्होंने पट्टे के अभाव में शहर के 1600-1700 परिवारों को परेशानी होने की जानकारी दी। श्री नरहरि ने इस पर पट्टा वितरण के लिए शीघ्र ही कार्यक्रम जारी करने का आश्वासन दिया।
श्री काश्यप ने नगरीय प्रशासन आयुक्त को बताया कि रतलाम शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् द्वितीय चरण में 3442 आवासों की स्वीकृति हुई है। इनमें से करीब 1600-1700 हितग्राही परिवारों के पास पट्टा नहीं है, जिससे उन्हें योजना का लाभ एवं स्वीकृत राशि नहीं मिल पा रही है। उन्होंने 31 दिसंबर 2014 की स्थिति में रहने वाले परिवारों को पट्टा देने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम को निर्देशित करने का आग्रह किया। नगरीय प्रशासन आयुक्त ने इस पर श्री काश्यप को आश्वस्त किया कि राज्य शासन द्वारा जल्द ही पट्टा वितरण के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर कार्यवाही प्रचलित है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.