भोपाल,10दिसम्बर2019/ देशभर में जहां दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर नाराजगी है वहीं, मध्यप्रदेश में पिछले दो सालों में 28 लोगों को दुष्कर्म के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई। मध्यप्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य में दुष्कर्म के लिए पिछले दो वर्षों में 28 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है।
मध्यप्रदेश में 2018 में दुष्कर्म और हत्या के उन्नीस मामले दर्ज किए गए। जिनमें से 18 मामले नाबालिग लड़कियों से संबंधित थे। सभी 19 मामलों में दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी गई। महानिदेशक (अभियोजन) पुरुषोत्तम शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि 2019 में नौ दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा दी गई।
शर्मा ने कहा कि भोपाल में स्थित मध्यप्रदेश अभियोजन विभाग को 2018 में दुष्कर्म के मामलों में तेजी से नजर रखने के कारण वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में एंट्री मिली है। उन्होंने कह, कटनी में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में अभियोजन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली और दोषी को पांच दिनों के भीतर मौत की सजा सुनाई गई।
(साभार-अमर उजाला)
फोटो-सांकेतिक
Previous Articleनागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, 80 के मुकाबले पड़े 311 वोट
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.