रतलाम 23दिसम्बर 2019। त्रिवेणी मेले में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल में मनीष डबरानी ने रतलाम महापौर केसरी का खिताब हासिल किया वहीं उज्जैन संभाग महापौर केसरी देवास के राज सांगते बने व संभाग केसरी का खिताब तरूण आचार्य ने हासिल किया।
नगर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर डॉ0 (श्रीमती) सुनीता यार्दे, भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, उपायुक्त एवं मेला अधिकारी विकास सोलंकी, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री ताराचन्द पंचोनिया, राजस्व समिति प्रभारी मंगल लोढ़ा, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि राकेश मीणा के अलावा राजीव रावत, सतीश भारतीय, जनक नागल, सारिका दीक्षित, मनोज शर्मा, अशोक जैन लाला, बलवंत भाटी, वैभव जाट, सन्नी पहलवान, अजीत यादव, भीमतसिंह गामड़, राजा राठौर, कुश्ती प्रतियोगिता प्रभारी श्री प्रहलाद मेहता, प्रतियोगिता के निर्णायक व रैफरी अशोक यादव, वेदप्रकाशजी, विरेन्द्र निश्चित, राम पहलवान, मोहित टांक, विनय जगराम, आर.सी. तिवारी, सुरेश माथुर, सर्वेश माथुर, अलीमुद्धीन पहलवान आदि ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को गदा, पट्टे, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर प्रतियोगिता में अपने सेवाऐं देने वाले निर्णायक, अधिकारी, कर्मचारियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया व शाल-श्रीफल भेंट कर तथा साफा बांधकर सम्मान किया गया।
आज आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में 25 किलो में विशाल कसेरा़ विजेता व दीपक बिहारी उपविजेता, 30 किलो में शुभम् राठौड विजेता व लक्की वसुनिया, 35 किलो में मोईन कुरेशी विजेता व कृष्णा कल्याणे उपविजेता, 40 किलो में पवन मोरिया विजेता व ओमप्रकाश दुबेला उपविजेता, 45 किलो में बलराम-मुकेश विजेता व लखन रोतेला उपविजेता, 50 किलो में गोलू रोतेला विजेता व सलमान खान उपविजेता, 55 किलो में प्रियांश शर्मा विजेता व तुलसीराम पटेल उपविजेता, 60 किलो में सुरेश गुर्जर विजेता व निशांत गोमे उपविजेता, 65 किलो में सारिक मंसूरी विजेा व विकास जाट उपविजेता, 74 किलो में फजल कुरेशी विजेता व आजम उपविजेता, $74 रतलाम महापौर केसरी में मनीष डबरानी विजेता व सारिक मंसूरी उपविजेता, $60 किलो संभाग केसरी तरूण आचार्य विजेता व राकेश प्रजापत उपविजेता, $71 उज्जैन संभाग महापौर केसरी में राज सांगते देवास विजेता व राकेश प्रजापत उपविजेता, बालिका वर्ग में 35 किलो में राधिका मोरिया विजेता व चेतना दुबेला, $ 35 किलो में किरण-अमृतालाल प्रजापत विजेता व अदिती यादव उपविजेता तथा 25 किलो में राधिका मोरिया विजेता तथा संजना गवली उपविजेता रही। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Previous Articleजय किसान फसल ऋण माफी योजना गुलाबी आवेदन निराकरण के लिए किसानों को बुलाए जाने हेतु बैंकवार तिथियां निर्धारित
Next Article एक वर्ष में 5690 करोड़ की 36 लघु सिंचाई योजनाएँ मंजूर
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.