रतलाम,28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ तेरी आख्या का ये काजल…… छोटे-छोटे भाइयो के बड़े भेया, आज बनेंगे किसी के सईंया… ढोल की थाप पर घूमते घूमर ओर फिल्मी गानों के तरानों पर आज शहर को सड़कों पर किन्नर जमकर थिरके। किन्नरों के नृत्य को देखने के लिए सड़क परचलते राहगीर रुक गए।
यह नजारा था किन्नरों की कलश यात्रा के दौरान का , किन्नरो ने यह कलश यात्रा अपने गुरु बेबी नंदा की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के तहत शनिवार को देश मे खुशहाली की प्रार्थना के लिए निकाली थी।

दस दिवसीय सम्मेलन के तहत आज सातवे दिन किन्नरो की कलश यात्रा सम्मेलन स्थल से श्रीराम मंदिर तक निकली। बेंड बाजो ओर ढोल धामाको के साथ निकली इस यात्रा में देश के विभिन्न शहरों से आये किन्नर शामिल हुए। यात्रा में बग्घी में सवार होकर बुजुर्ग किन्नर चल रहे थे।यात्रा में शामिल किन्नर सड़क पर विभिन्न फिल्मी गीतों पर जकमकर थिरकते हुए चल रहे थे। किन्नरो की इस यात्रा में किन्नरो के द्वारा किए गए नृत्य को देखने के लिए सड़क से गुजर रहे राहगीर भी रुक कर देखने लगे गए थे। हर शख्स अपने मोबाइल से फ़ोटो भी लेता रहा। आयोजन स्थल से श्रीराम मंदिर तक यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया। किन्नरो की यह यात्रा श्रीराम मंदिर पहुची , जहां पूरी रीति रिवाज के मुताबिक चाक पूजन किया गया । यहां पर भी किन्नर जमकर ढोल की थाप पर थिरके । यात्रा राम मंदिर से कलश लेकर पुनः आयोजन स्थल पर पहुची।

इस कलश यात्रा में शामिल एक नन्हा किन्नर लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा। वह एक कार की छत पर सवार होकर कलश यात्रा में चल रहा था।


Previous Articleशासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर करें कार्रवाई , अभियान को लेकर कलेक्टर और एसपी ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article फसल बीमा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाई
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.