रतलाम,6 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ स्टेशन रोड थाना अंतर्गत एक दुकान में घुसकर अज्ञात व्यक्ति नोटों की थैली चुरा ले गया। थैली में तकरीबन 40 हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उषा अशोक कुमार जैन की न्यूरोड पर ही जनसेवा वस्त्र भंडार नाम से कपड़े की दुकान है। 25 नवंबर के दिन अज्ञात व्यक्ति जैन की दुकान से एक थैली उठाकर चुरा ले गया, जिसमें चालीस हजार रुपए रखे थे। थैली नहीं मिलने पर चोरी का पता चला। फरियादिया ने बाद में इसकी सूचना स्टेशनरोड थाना पुलिस को दी।
खेत पर बंधे मवेशी चोरी
खेत पर बांधे जाने वाले मवेशियों पर भी अब चोरों की निगाहें टेढ़ी होने लगी है। जिले के गांव नवेली से बदमाश लगभग एक लाख कीमत के मवेशी चुरा ले गए।
जिले के गांव नवेली रहवासी पप्पूपाल पिता राधेश्याम पाटीदार का गांव में ही खेत है। पप्पूलाल पाटीदार के मवेशी रोजाना खेत पर ही बांधे जाते थे कि गत 4 दिसंबर की देररात को अज्ञात व्यक्ति खेत पर बंधी तीन भैसे सहित एक बछड़े को चुरा ले गए। चोरी गए मवेशी 95 हजार के लगभग के बताए जा रहे है। अगले दिन सुबह देखा तो खेत पर बंधे मवेशी नदारत मिले। बाद में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति खेत पर बंधे मवेशियों को खोलकर चुरा ले गया। बहरहाल, कालूखेड़ा थाना पुलिस ने फरियादी पप्पूलाल पाटीदार की रिर्पोट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.