रतलाम 18 दिसम्बर 2019/ राज्य स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 1 जनवरी से क्षेत्र के अनुसार बैंक शाखाओं का कार्य समय पृथक-पृथक रहेगा।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राकेश गर्ग ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों में बैंकिंग समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहक के लिए बैंकिंग समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का होगा। इसी प्रकार व्यवसाय क्षेत्र में बैंकिंग समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहक के लिए बैंकिंग समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का होगा। मंडी क्षेत्रों के लिए बैंकिंग समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहकों के लिए बैंकिंग समय दोपहर 12:00 से शाम 6:00 बजे तक का होगा। कार्यालय तथा अन्य क्षेत्रों में बैंक समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहकों के लिए बैंकिंग समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का होगा।
समस्त बैंक परिवर्तित समय का पूरा प्रचार प्रसार करेंगे। मंडी क्षेत्र को छोड़कर नवीन समय व्यवस्था ग्रामीण एवं अर्धशहरी बैंक शाखाओ पर लागू नही होगी।
Previous Articleसैलाना नगर परिषद् उपाध्यक्ष चुनाव में उतरेगी भाजपा
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.