रतलाम, 15दिसम्बर2019/एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में पुलिस लाइन रतलाम में रविवार को अधिकारियो एवं कर्मचारियो के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी गौरव राजपूत एवं श्रीमति रूचिका चौहान, कलेक्टर, जिला रतलाम थे।

उक्त शिविर मे डाॅ. अंशुल पंजाबी, दंत चिकित्सक, डाॅ. सोहन मंडलोई, एम.डी. मेडिसिन, डा. मनोज पांचोली, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. नितिन कराडिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाॅ. राहुल चतुर्वेदी, नाडी रोग एवं पंचकर्म विशेषज्ञ द्वारा अपनी सेवाएॅ दी ।
उक्त शिविर मे लगभग 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी ईसीजी, खून की जांच, बीपी की जांच, शुगर एवं लिपिड प्रोफाईल आदि की निःशुल्क जांच की गई ।
उक्त शिविर मे सुनील पाटीदार, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अगम जैन(भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक, रतलाम एवं जिले के पुलिस अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे ।
Previous Articleशीतलहर चली, मंगलवार से स्कूलों के समय को लेकर जारी हुए आदेश…
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.