रतलाम 29 दिसम्बर 2019/ राज्य शासन के निर्देश अनुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में कार्यवाही सतत जारी है। रविवार को रतलाम शहर में गौशाला रोड पर गौशाला की दीवार से लगा हुआ अतिक्रमण हटाया गया।
अतिक्रमण के रूप में 7 गुमटी एवं 5 पक्की दुकानें निर्मित थी। गुमटियां रखकर अतिक्रमण किया गया था जिससे गौशाला एवं पार्क के बीच में रोड पर वाहनों के लिए जगह बहुत कम बची थी। कार्यवाई में नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, पटवारी तेजवीर चौधरी, कपिल चोबे, नगर निगम तथा पुलिस का अमला सम्मिलित था।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.