रतलाम,5 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जावरा ओद्योगीक थाना अंतर्गत महू-नीमच हाईवे पर हो रही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के लिए पंहुची रतलाम पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। सफेद वाहन में आरोपी 2 क्विंटल 56 किलो डोडाचूरा ले कर जा रहे थे। पुलिस जैसे ही कार्रवाई के लिए पहुंची ,आरोपियों के साथ ही अन्य 15-20 लोगों ने पत्थरों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मादक पदार्थ जब्त करने के साथ ही वाहन भी जप्त कर थाने लाए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं इस मामले में चार नामजद आरोपियों सहित हमला करने वाले लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ जानलेवा हमले और बलवे की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार को हुई। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ कार्रवार्ई को लेकर एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर सीएसपी जावरा अगम जैन ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा की टीम को भेजा था। टीम को सूचना मिली थी कि चालक भय्यू , भुरु खा , जावेद और अताउल्लाह को मादक पदार्थ देने के लिए आने वाले थे। इस पर टीम ने सूचना के अनुसार बताए गए ढाबे पर दबिश दी। पुुुुुलिस के अनुसार जहां पर चारो आरोपी गाड़ी में से ट्रेक्टर ट्राली में डोडाचूरा की बोरियां डाल रहे थे।
पुलिस टीम ने जैसे ही इन्हें घेराबंदी कर पकडऩे का प्रयास किया वैसी ही 15-20 लोगों ने पत्थरों से टीम पर हमला कर दिया। इसका फायदा उठाकर आरोपी भय्यू और भुरु खां मौके से भागने में सफल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस ने मौके से हमला करने वालों की 4 मोटरसाइकिल जब्त की। साथ ही आरोपी जावेद और अताउल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से 16 बोरियों में भरा 2 क्वीटंल 56 किलों डोडाचूरा भी जप्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, धारा 307, 147, 148, 336, 353, 332 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जनक सिंह रावत, निरीक्षक बीएल. सोलंकी, उनि विजय सनस, उनि आर. के चौहान, उनि प्रवीण वासकाले, उनि राकेश मेहरा, सउनि के.एस. चौहान, सउनि जे.स. हाड़ा, प्र.आर. अशोक चौहान, आरक्षक संजय आंजना, राहुल उपाध्याय, आरक्षक महेन्द्र सिंह , चैनराम, खीम सिंह , मनोहर वाघेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतलाम:मादक पदार्थ पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस ने पकड़ा 2 क्विंटल 56 किलो डोडाचूरा, दो गिरफ्तार,04 मोटर साईकिले जब्त,आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट सहित, जानलेवा हमले और बलवे का प्रकरण दर्ज
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.