नई दिल्ली, 11जनवरी2020/उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां के जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 21 लोग घायल हैं.
बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है. सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे. हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है. जिलाधिकारी ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी. 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे.
यह घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे घटी. हादसे के बाद ट्रक में भी आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में आग लगने के बाद यात्री भागने में असमर्थ थे.
दो पूरी तरह सुरक्षित, भेजे गए घर
कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि 25 यात्रियों को बचाया गया है. इनमें से 12 को उपचार के लिए तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि दो यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे, जिन्हें घर भेज दिया गया. आईजी ने कहा कि 18 से 20 यात्री लापता हैं. हो सकता है कि उनकी मौत हो गई हो, लेकिन यह अभी निश्चित नहीं है.
(साभार-आज तक)
Previous Articleराजभवन में अखिल भारतीय शास्त्रार्थ सभा 13 जनवरी को
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.