नई दिल्ली, 27जनवरी2020/चीन में कोरोना वायरस खतरनाक रूख अख्तियार करता जा रहा है. सोमवार तक कोरोना वायरस की चपेट में आने से 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,700 से अधिक मामले सामने आए हैं.
चीनी स्वास्थ्य मंत्री मा शियाओवेई ने कहा कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और ये 14 दिन के अंदर एक इंसान से दूसरे इंसान को संक्रमित कर रहा है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि कोरोना वायरस से अभी तक 2,744 लोग संक्रमित हैं. संक्रमित लोगों में से 461 गंभीर हालत में हैं. चीन के 34 में से कम से कम 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोरोना वायरस के मरीज को जुकाम के साथ-साथ बुखार और थकान, सूखी खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है.
चीन में इसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने के कारण डब्ल्यूएचओ ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित नहीं करने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस के खिलाफ महामारी के केंद्र हुबेई प्रांत में दर्जन भर शहरों में और उनके आसपास यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और चीनी नववर्ष उत्सवों को रद्द कर दिया है.
दूसरे देश मदद को आए
मध्य चीन के हूपेइ प्रांत के वूहान शहर में नए कोरोनो वायरस निमोनिया प्रकोप के बाद देश में प्रकोप ग्रस्त क्षेत्रों को सहायता देने के लिए देश के दूसरे क्षेत्रों से अनेक चिकित्सक दल भेजे गए हैं. यहां तक कि दूसरे देशों के चिकित्सीय विशेषज्ञ भी चीन की सहायता करने के लिए आए हैं.
जर्मन विशेषज्ञों ने इनहिबिटर्स लेकर चीन में प्रकोप-रोधी काम करना शुरू किया. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस आत्म-सीमित है. इसलिए जब लोगों के शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित होते हैं, तब वायरस के निरंतर प्रसार को सीमित किया जा सकेगा.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.