रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)/ वेतन पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक अधिकारी और कर्मचारी आज से 2 दिन से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को हड़ताली बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसबीआई मुख्य ब्रांच के बाहर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक अधिकारी कर्मचारी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर है। शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में हरीश यादव, विजय कुमार सोनी,राजेश तिवारी, नरेंद्र सोलंकी, जितेंद्र सिंह गोड़, अविनाश यादव, आई एल पुरोहित, एच एन जोशी, राजेन्द्र बारिया, रमेश शर्मा, गायत्री आर्य, दीप्ति खंडेलवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनिता बनोलिया, पूनम रावल, सुरेखा विजयवर्गीय, नम्रता शुक्ला, सोनालिका, श्रद्धा अग्रवाल, नरेंद्र जोशी, आशा जोशी, अदिता स्टीफन, कपिला मदान, अमित शुक्ला, अमित गुप्ता, आतिश जैन, श्याम जोशी, कपिल, शंकरलाल परमार, इंद्रजीत चौधरी, पवन तंडावी, विजय आहूजा, अनुराग, योगेश मीना, हितेश पवार, चंदना दवे, भरत गोयल, आदर्श अग्रवाल, शुभम, सुनील मेहता, रवि दुग्गड़, वीरेन्द्र कुमार, सत्यपाल अरोरा, तरणी व्यास, नरेंद्र डोडिया, राकेश गोयल, प्रशांत डोडिया सहित सैकड़ों की तादाद में अधिकारी कर्मचारी साथी उपस्थिति रहे है।
निम्नलिखित मुद्दों एवं मांगों को लेकर हड़ताल
-वेतन पुनरीक्षण समझौता वेतन पर्ची के आधार पर 20% वृद्धि एवं पर्याप्त अतिरिक्त प्रभार के लागू किया जाए ।
-5 दिवसीय बैंकिंग प्रणाली प्रारम्भ की जाए ।
-विशेष भत्ते का मूल वेतन में विलय किया जाए ।
-न्यू पेंशन स्कीम को हटाया जाए।
-पेंशन का अद्यतनीकरण ।
-परिवार पेंशन में सुधार ।
-स्टाफ कल्याण कोष का आवंटन परिचालन लाभ के आधार पर किया जाए ।
-बगैर सीमा के सेवानिवृत्ति उपरांत देय लाभों को आयकर में छूट प्रदान की जाए ।
-शाखाओं में समान रूप से व्यवसाय कार्य का समय , भोजनावकाश का समय , आदि निर्धारित किया जाए ।
-अवकाश बैंक की धारणा को स्थापित किया जाए ।
-अधिकारियों के लिए कार्य के समय को निर्धारित किया जाए ।
-संविदा कर्मचारियों /व्यावसायिक अभिकर्ताओं हेतु समान कार्य के लिए समान वेतन का निर्धारण किया जाए ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.