नई दिल्ली, 22जनवरी2020/भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान घायल हुए स्टार बल्लेबाज शिखर धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी-20 टीम में शामिल किया गया है. वहीं, पृथ्वी शॉ को वनडे टीम में जगह मिली है. फिलहाल बोर्ड ने टेस्ट टीम का ऐलान नहीं किया है.
24 जनवरी से शुरू हो रहा है न्यूजीलैंड दौरा
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस दौरे पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 इंटरनेशनल, 3 वनडे इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैच खेलेगी.
भारतीय टीम कीवियों की धरती पर शुरुआत टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से करेगी. जिसके बाद वनडे और टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया 5 से 11 फरवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से 4 मार्च तक खेली जाएगी.
टी-20: टीम इंडिया स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर.
वनडे: टीम इंडिया स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी,केदार जाधव
न्यूजीलैंड दौरा: टी-20 शेड्यूल
1. पहला टी-20: ऑकलैंड- 24 जनवरी
2. दूसरा टी-20: ऑकलैंड- 26 जनवरी
3. तीसरा टी-20: हेमिल्टन- 29 जनवरी
4. चौथा टी-20: वेलिंग्टन – 31 जनवरी
5. पांचवा टी-20: माउंट माउंगानुई- 2 फरवरी
न्यूजीलैंड दौरा: वनडे शेड्यूल
1. पहला वनडे: हेमिल्टन- 5 फरवरी
2. दूसरा वनडे: ऑकलैंड- 8 फरवरी
3. तीसरा वनडे: माउंट माउंगानुई- 11 फरवरी
न्यूजीलैंड दौरा: टेस्ट शेड्यूल
1. पहला टेस्ट: वेलिंग्टन – 21-25 फरवरी
2. दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च- 29 फरवरी से 4 मार्च
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.