जबलपुर,12जनवरी2020/गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा है कि जितना विरोध करना है करो, हम सारे लोगों को नागरिकता देकर ही दम लेंगे. भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना ही अधिकार पाकिस्तान से आए हुए शारणार्थियों का भी है.
अमित शाह ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए रविवार को ये बात कही. अमित शाह ने कहा कि CAA पर बीजेपी एक जन जागरण अभियान चला रही है. ये जन जागरण अभियान बीजेपी इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्युनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘ आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है.’
देश में सीएए के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों पर अमित शाह ने कहा कि देश के अल्पसंख्यकों को उकसाया जा रहा है कि आपकी नागरिकता चली जाएगी. मैं देश के अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों से कहने आया हूं कि CAA को पढ़ लें, इसमें कहीं पर भी किसी की भी नागरिकता जाने का कोई प्रावधान नहीं है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.