रतलाम,8जनवरी(खबरबाबा.काम)/नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बुधवार 8 जनवरी को शहर में रैली निकली। हाथों में तिरंगा लिए हजारों नागरिकों ने शहर के मुख्य मार्गों से मौन जुलूस निकाला। रैली में 300 फीट लंबा तिरंगा भी शामिल रहा। रैली के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

सीएए की समर्थन रैली बुधवार दोपहर कालेज रोड से प्रारंभ हुई। रैली में शामिल होने के लिए पूरे जिले से बडी संख्या में लोग रतलाम पंहुचे थे। सीएए की समर्थन रैली को शहर के विभिन्न समाजों ने अपना समर्थन दिया था। रैली में सांसद जी. एस. डामोर सहित जिले के तीनों भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप,डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय और दिलीप मकवाना और भाजपा के अनेक नेता सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।

रैली कालेज रोड से प्रारंभ होकर लोकेन्द्र टाकीज,शहर सराय,रानी जी का मन्दिर,धानमंडी, से होते हुए चौमुखीपुल,घास बाजार,माणक चौक, डालूमोदी बाजार होकर पैलेस रोड होते हुए नगर निगम तिराहे पर समाप्त हुई। यह मौन रैली थी। रैली में शामिल हजारों लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और सीएए के समर्थन के नारे लिखे हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली का समापन नगर निगम तिराहे पर राष्ट्रगान के साथ हुआ।
(फोटो-बंटी शर्मा)
Previous Articleबेहतर हुई देश की प्रति व्यक्ति आय, 6.8 फीसदी की वृद्धि का अनुमान
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.