रतलाम-जावरा21जनवरी2020। जावरा के छीपापुरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर कर 8 लाख रुपए निकाल लिए। जब फरियादी के मोबाइल पर राशि निकलने का मैसेज आया तब उसे पता चला। पीडित ने इस मामले में तत्परता दिखाई तो कुछ राशि खाते में लोट आई।
जावरा शहर थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिन्दू मुकेश पिता उम्मेदराम धाकड से पुताई का कार्य करता है। हाल ही में 8 लेन सडक में उसकी जमीन जाने पर उसे 12 लाख से अधिक की राशि मुआवजे के रूप में मिली थी। जो राशि बैंक में जमा थी। केनरा बैंक द्वारा उसे चेक बुक जारी की गई थी, लेकिन डाकिया द्वारा उक्त चेक बुक को मुकेश धाकड़ को ना देते हुए किसी अन्य व्यक्ति को दे दी ओर इसी गफलत में अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाते हुए मुकेश धाकड के नकली साइन कर 8 लाख 8 हजार रूपये निकाल लिए गए। जब मुकेश के मोबाइल पर 8 लाख 8 हजार राशि निकलने का मैसेज मिला तो वह उल्टे पांव दोडकर केनरा बैंक शाखा के मैनेजर के पास पहुंचा ओर घटना की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक बैंक अधिकारी के प्रयास से 6 लाख 8 हजार की राशि तो वापस खाते में आ गई लेकिन 2 लाख रूपये अभी भी अटका पड़ा है। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर जावरा शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Previous Articleएक जून से देश भर में लागू होगी ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.