रतलाम,8जनवरी(खबरबाबा.काम)/ धारा 144 लागु होने के कारण अनुमति नहीं मिलने के बावजूद बुधवार को सीएए के समर्थन में निकली रैली के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है। एसडीएम के प्रतिवेदन पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रतलाम झाबुआ सांसद, जिले के तीनों भाजपा विधायकों सहित लगभग 3 दर्जन नामजद व्यक्तियों एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 08 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में राजेश कटारिया व अन्य के द्वारा अनुमति प्राप्त नही होने पर भी कालेज रोड, लोकेंद्र टाकीज, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, तोपखाना, चांदनी चौक, घास बाजार, माणक चौक, डालू मोदी बाजार से होते हुए नगर निगम चौराहे तक विशाल रैली निकली। इस संबंध में थाना प्रभारी स्टेशन रोड व तहसीलदार के सयुंक्त प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम रतलाम के द्वारा एफआईआर के लिए प्रतिवेदन प्राप्त होने पर थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में राजेश कटारिया, गुमान सिंह डामोर सांसद रतलाम झाबुआ, चेतन कश्यप विधायक रतलाम शहर, राजेन्द्र पांडेय, विधायक जावरा, दिलीप मकवाना, विधायक रतलाम ग्रामीण, प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, मनोहर पोरवाल, अशोक चौटाला, संगीता चारेल, अनिता कटारिया, राजेश कटारिया, सोनू यादव, बलवंत भाटी, देवप्रकाश शर्मा, वीरेंद्रजी टेंट वाले, अनुराग लोखंडे, सीमा टांक, निर्मल कटारिया, शेलेन्द्र डांगा, जितेंद्र गेहलोद, राजेन्द्र लुनेरा, नंदकिशोर पंवार, मनोज सगरवंशी, अशोक जैन, महेंद्र गादिया, विजय कसेरा, सुनील कुमावत, सुनील सुर्या, मोंटी जायसवाल, रमेश सिंधी, दिनेश राठौर, विष्णु त्रिपाठी, महेंद्र सोलंकी, शुभम चौहान, रूपेश बोखा, विनोद शर्मा, सुरेंद्र बोहरा व अन्य के विरुद्घ धारा 188 भादवि का पंजीबद्ध किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.