रतलाम,14 जनवरी(खबरबाबा.काम)/ विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर श्री नाहर कान्वेंट स्कूल बिबडोद रोड में वार्षिक खेलकूद ओल्मपियाकास का आयोजन मुख्य अतिथि एसपी गौरव तिवारी व विक्रम अवार्ड से सम्मानित बेसबाल खिलाडी तिलक दवे की उपस्थिति में हुआ.
गणेश वंदना के बाद स्काउट गाइड के छात्रों के द्वारा परेड व सलामी के उपरांत सांस्था निदेशक रेवंत नाहर की उपस्थिति में अतिथिद्रय के द्वारा मशाल प्रज्जवलन के साथ खेलकूद की शुरुआत की गई. सत्या , उघम , प्रज्ञान व प्रवीर चारो हाउस के लगभग 700 विधार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद का प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में विघालय में हुई खेल चौम्पियन शिप का भी समापन हुआ ,जिसमें विभिन्न खेल जैसे फूटबोल , बास्केटबॉल, वालीबाल, टेनिस , टेबल टेनिस , हैंडबॉल एवं ऐथलेटिक्स आदि के विजय हाउस को अंक दिये जाते है. इस साल विजयी हाउस प्रवीर हाउस रहा.100 , 200 व 400 मीटर रेस के साथ – साथ कक्षा पहली से आठवी तक के छात्रों ने कई प्रकार की आकर्षक दोड़ का प्रदर्शन किया.कक्षा नुर्सरी से यू.के.जी. तक के नन्हे – मुन्हो के पैरोडी डांस ने सबका मन मोह लिया.फूलो ने हसना सिखाया हे , इस बात को कक्षा पहली ने अपने डांस के द्वारा बताया.वृक्ष बहुत उपयोगी हे इसे नाटक के जरिये बताया गया. इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया. बारहवी में उच्च अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया. दोनो अतिथियों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए अपने उद्धोधन में आयोजन की तहे – दिल से प्रशंसा की.मुख्य अथिति एसपी गौरव तिवारी ने आयोजन कि प्रशंसा की तथा खेल के जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि विधार्थियों को पढाई के साथ ही खेल कूद पर भी ध्यान देना चाहिए. शारीरक एवं मानसिक विकास दोनो का संतुलन ही सम्पूर्ण शिक्षा का आधार है . उन्होंने सभी खिलाडियों को शुभकामना एवं प्रोत्साहन दिया. नाहर कान्वेंट स्टाफ के साथ सभी छात्रों के पालकगण मोजूद थे.संस्था प्राचार्य श्रीमती ममता शर्मा के आभार प्रदर्शत व राष्टगान के साथ ही आयोजन का समापन हुआ.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.