रतलाम,13जनवरी(खबरबाबा.काम)/ स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार-सोमवार रात को होटल पर चाय पीने गए युवक पर विवाद में अन्य युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को रात में ही इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जान लेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार घटना रात 1 बजे के लगभग की बताई जा रही है। घायल वहीद शैरानी की गुवाड़ी रहवासी आसिफ हुसैन (30) है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि रात को वह चाय पीने मोचीपुरा में होटल पर गया था। होटल पर उसने रबड़ी मांगी तो पास में खड़े दो युवक नाराज हो गए। दोनों युवक ने गालीगलौज करते हुए कहा कि तूने मैरे चाचा को ऐसे कैसे बोला और दोनों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। चाकू के वार से उसकी बायी पसली पर पेट की साईड में चोट आई। चाकू मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना मिलते ही स्टेशनरोड थाना प्रभारी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बहरहाल, स्टेशनरोड थाना पुलिस ने इस मामले में फरियादी आसिफ की रिपोर्ट पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं अन्य धारा में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.