रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)/ जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो व्यक्ति एक प्लॉट पर रखे सोयाबीन का कट्टा उठाकर मोटर साइकल से भाग निकले। पता चलते ही पीछा कर गांव के लोगों की मदद से एक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। पकड़ाए युवक को पुलिस के हवाले कर चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।
कालूखेड़ा थाने के गांव नवेली का यह मामला है। जानकारी के अनुसार विवेक पिता मांगीलाल ने गांव में ही अपने प्लॉट पर सोयाबीन रख रखी थी। रात को दो युवक मौका पाकर सोयाबीन का कट्टा उठाकर मोटर साइकल पर रखकर वहां से भाग निकले।फरियादी को पता चलते ही उसने बाइक सवार का पीछा किया। गांव के लोगों की मदद से भाग रहे एक युवक को तो पकड़ लिया जबकि उसका दूसरा साथी लोगों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। फरियादी ने पुलिस को बताया कि पकड़ाया युवक और भाग निकला उसका साथी भी गांव का ही है।बहरहाल, कालूखेड़ा थाना पुलिस ने फरियादी विवेक राठौर की रिपोर्ट पर दो लोगों के खिलाफ चोरी का मामला धारा 380 भादवि में दर्ज किया है।
उधर, अज्ञात वाहन चोर एक मोटरसाइकल भी चुरा ले गए। हिन्दू छिपापुरा जावरा रहवासी राधाकिशन पिता बद्रीलाल धाकड़ की मोटर साइकल घर के सामने खड़ी कर रखी थी कि अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर मोटरसाइकल को चुरा ले गया। बाइक को नदारत देखकर आसपास काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया, बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी।जावरा शहर थाना पुलिस ने फरियादी राधाकिशन धाकड़ की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
फाटक के पास जुआ पकड़ा,सट्टा अंक लिखते धराये
रतलाम। आधा दर्जन युवक रेल फाटक के पास अवैध रूप से ताशपत्तों का जुआ खेल रहे थे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को धर लिया। वहीं सट्टा अंक लिखकर अवैध रूप से लाभ कमाते भी पकड़ा।
दीनदयालनगर पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषनगर फाटक के पास कुछ युवक जमा होक अवैध रूप से ताशपत्तों का जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर थाना पुलिस तत्काल कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे और जुआ खेल रहे आघा दर्जन लोगों को पकड़ा। पकड़ाए युवकों के पास से नगदी सहित ताशपत्ते जब्त किए। पुलिस ने मुस्तकीम सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट में केस दर्ज किया।
इसी थाना पुलिस ने बाजना बसस्टेंड से अशोक नामक युवक को सट्टा करते पकड़ा। पुलिस ने सट्टा अंक लिखी पर्ची सहित नगदी व उपकरण जब्त किए।
उधर, नामली पुलिस ने सट्टा अंक लिखकर लाभ कमाते युवक को पकड़ा। पकड़ाया युवक सेमलिया चौराहे पर बिजली खम्बे के पास सट अंक लिख रहा था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अवैध लाभ कमाते पकड़ा। नगदी सहित सट्टा सामग्री जब्त कर रवि नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।
स्टेशनरोड थाना पुलिस ने अर्जुननगर से एक युवक के खिलाफ अवैध लाभ कमाने के लिए सट्टा अंक पर्ची लेकर सट्टा खेलने के मामले में अपराध दर्ज किया।
बिलपांक पुलिस ने सरवड़ बसस्टेंड से एक युवक के कब्जे से तलवार जब्त की। वहीं रत्तागिरी यात्री प्रतीक्षालय के पास फोरलेन से भी एक युवक के कब्जे से छुरा जब्त किया। पुलिस थाना बिलपांक ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज किया।
दीनदयाल नगर पुलिस ने एक युवक को शराब ले जाते पकड़ा। इसके पास से देशी पलेन शराब के क्वार्टर जब्त किए। वरोठ माता मंदिर के सामने शुभम को शराब ले जाते पकड़ा। पुलिस ने 23 बोतल जब्त कर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया। जावरा शहर थाना पुलिस ने ताल नाका चौराहे से रईस नामक युवक को शराब ले जाते पकड़ा।
Previous Articleरतलाम:तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.