नई दिल्ली, 17फरवरी2020/दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सोमवार सुबह हुए इस एनकाउंटर में दो बदमशाों को ढेर कर दिया गया है. बदमाशों की पहचान राजा कुरैशी और रमेश के रूप में हुई है. दोनों मर्डर केस में वांटेड थे. फिलहाल, दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह पुल प्रह्लादपुर क्षेत्र में दो बदमाशों राजा कुरैशी और रमेश को घेर लिया गया. दोनों ने पुलिस के उपर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी थी और दोनों घायल थे. बाद में दोनों की मौत हो गई. दोनों मर्डर केस में वांछित थे.
दोनों ओर से चली 30-35 राउंड गोलियां
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज सुबह खबर मिली कि दोनों प्रह्लादपुर इलाके में मौजूद हैं. तभी स्पेशल सेल ने उन्हें दबोचना चाहा, लेकिन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी. दोनों ओर से 30-35 राउंड गोलियां चली. जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई. हत्या के मामले में दोनों बदमाशों की तलाश थी. दोनों के उपर दिल्ली और गाजियाबाद के लोनी में कई मुकदमे दर्ज हैं.
कुछ दिन पहले सब इंस्पेक्टर पर की थी फायरिंग
राजा कुरैशी और रमेश ने हाल में कई वारदात को अंजाम दिया था. 12 फरवरी को दोनों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी. इसी दिन उत्तर प्रदेश के लोनी में दोनों ने एक शख्स को घर से बाहर खींचा और उस पर फायरिंग की थी. इन दोनों वारदातों से पहले राजा और रमेश ने दो पुलिसवालों पर फायरिंग की थी. इसमें एक सब इंस्पेक्टर शामिल है.
लूट और मर्डर के कई केस दर्ज
मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों राजा कुरैशी और रमेश के उपर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामले में दर्ज है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में दोनों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था. दोनों पर लोनी थाने में करीब आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज है. इसके अलावा दिल्ली के करावल नगर पुलिस स्टेशन में भी दोनों के उपर कई मामले दर्ज हैं.
(साभार-आज तक)
Previous Articleकोरोना वायरस पर भारत की बड़ी जीत, केरल में सभी तीन मरीज हुए ठीक
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.