रतलाम,18फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में चोरियों का सिलसिला लगाताऱ जारी है। पुलिस चोरियों की वारदातें रोकने में असफल साबित हो रही है । कल अज्ञात चोरो ने त्रिमुर्ति नगर, भगतसिंह कालोनी ओर मित्र निवास रोड पर एक पत्रकार के घर सहित तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं चोरो ने सैलाना में दो स्थानों पर अपने हाथ की सफाई दिखा दी और नगदी एंव आभूषण चुरा ले गए।
अज्ञात चोरो ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के त्रिमुर्ति नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विपीन पिता योनातन गरासिया विद्यार्थी है और अपनेे परिवार के साथ बांसवाडा में एक शादी कार्यक्रम में गया था। शादी के बाद जब वह घर लोटा तो देखा कि घर के गेट का ताला ओर दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। विपीन ने बताया कि चोर उसके घर से चांदी के चार कडे, पायजब, कमरबंद, बच्चों की पायजब, सोने की बाली, कपडे आदि करीब 23 हजार का माल चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में विपीन की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं अज्ञात चोरो ने भगतसिंह कालोनी निवासी पत्रकार गोपालसिंह कुशवाह के घर को भी दिनदहाडे निशाना बनाया। चोरो ने उनके मकान के उपरी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय में रखा एक मोबाइल एक टेबलेट ओर 600 रूपये नगदी चुराकर भाग निकले। वहीं भवन निर्माण सामग्री व्यवसायी अमित माहेश्वरी के मित्र निवास कालोनी स्थित मकान को निशाना बना दिया। अज्ञात चोर यहां से इन्र्वटर व बेटरी चुरा ले गए। घटना उस समय हुई जब वे धोंसवास गए हुए थे।
इसी प्रकार अज्ञात चोरो ने सैलाना में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पहली चोरी नगर परिषद के ड्रायवर अर्जुन ग्वाले के यहां हुई। अर्जुन स्टाफ में शादी होने के कारण वह शिवपुरी गए हु्रए थे ओर पत्नी सीमा मायके गई हुई थी जब सोमवार तडके 5.30 बजे अर्जुन घर लोटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अर्जुन ने बताया कि चोर यहां से मंगलसूत्र , चांदी की पोछिया, पायजब, होम थियेटर ओर नगदी 6 हजार चुरा ले गए। इसी प्रकार अज्ञात चोरो ने इसी कालोनी में रहने वाले कन्हैयालाल पिता बालमुकुंद टेलर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से मंगलसुत्र ओर बच्चों की गुल्लक से 8 हजार रूपये चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.