रतलाम,10फरवरी(खबरबाबा.काम)/ जिले के आलोट नगर से महज 5 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा स्थित शिप्रा नदी पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में गई खनिज टीम पर हमला कर खनन माफिया जेसीबी छुड़ाकर ले गए। हमले में एक सैनिक को चोट भी आई है।
जानकारी के अनुसार जब जिले का खनिज विभाग दल अवैध रूप से उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर जेसीबी को पकड़कर ले जाने लगा तो खनन माफियाओं द्वारा खनिज विभाग के दल के ऊपर पथराव किया गया, जिसमें उनका एक जवान भी चोटिल हुआ। खनिज अधिकारी भावना सेंगर ने नंगे पैर कीचड़ में दौड़ कर एक जेसीबी को अपने दल के साथ में पकड़ने में कामयाबी हासिल की ,वही दो जेसीबी खनन माफिया छुड़ा ले गए। भावना सेंगर खनिज अधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था लेकिन मोटर साइकल पर कुछ लोग आए और कब्जे से दो जेसीबी छुड़ा ले गए।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.