रतलाम,7फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में वाहन चोर गिरोह भी सक्रीय है। वाहन चोरों लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। अज्ञात चोरो ने आलोट के अलावा दिनदयाल नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया तो औद्योगिक थाना क्षेत्र से अज्ञात बदमाश दो भेंसे चुरा ले गए।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने सरवनीखुर्द निवासी वासुदेव पिता सेवाराम गवली के घर के बाहर खडी उनकी हिरोहोंडा शाइन बाइक को विगत रात चुरा ले गए। दूसरी चोरी की वारदात बदमाशो ने आलोट रेलवे स्टेशन पर की। झालावाड के महारगंज निवासी राजेश पिता बापूलाल शर्मा सवा माह पूर्व आलोट के रेलवे स्टेशन पर आए थे उन्होने अपनी बाईक क्रमांक आरजे 17 एसके 5380 को स्टेशन के बाहर खडी की थी जब वे पुन: लोटे तो उनकी बाईक वहां से गायब हो गई थी। काफी ढुंढने के बाद भी जब बाईक नही मिली तो फरियादी ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इधर चोरो ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के डीजल शेड क्षेत्र स्थित राजीव नगर में भेंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सलीम पिता नाहर खां निवासी राजीव नगर ने अपने घर पर भेंसें बांध रखी थी। अज्ञात बदमाश वहां से दो भेंस बीति रात चुरा ले गया। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश में बाईक में तोड़फोड़
रतलाम। धीरजशाह नगर में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में आरोपी युवक ने बाईक में तोडफोड कर जान से मारने की धमकी दी। दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक विजय पंवार और विजय उर्फ नन्नू नायक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रंजिश के चलते बीति रात दोनो पक्ष आमने सामने हो गए ओर विवाद पुन:बढ गया। विवाद के चलते आरोपी विजय उर्फ नन्नू नायक ने फरियादी विजयसिंह पंवार के घर के बाहर खडी बाईक में तोडफोड कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विजयसिंह की रिपोर्ट पर आरोपी पक्ष विजय उर्फ नन्नू के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। वहीं पुलिस ने विजय उर्फ नन्नू की रिपोर्ट पर मारपीट ओर गाली गलोच का मामला दर्ज किया है।
इसी प्रकार मोतीनगर क्षेत्र में भी पुरानी रंजिश के चलते कल रात मारपीट हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोतीनगर निवासी श्यामाबाई पति अजय नायक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की मोतीनगर निवासी अर्जुन उर्फ नाना पिता भेरूलाल नायक ने पीडि़ता के साथ गाली गलोच कर उस पर इंट दे मारी ओर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 336, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
————–
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.