रतलाम,28फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में 25 लाख रुपए की लाटरी खुलने के नाम पर एक कालेज स्टूडेंट से 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। छात्र ने मामले की शिकायत रावटी पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रावटी थाने पर पदस्थ एसआई एन.एस.मरावी ने बताया कि रावटी क्षैत्र के ग्राम बिलड़ी निवासी पप्पू पिता शंभू 23 वर्ष ने लाटरी के नाम पर ठगी होने का आवेदन दिया है,जिसकी जांच की जा रही है। युवक बीए का छात्र है। शिकायत के अनुसार 27 फरवरी गुरुवार को छात्र को एक अनजान फोन आया, जिसमें उसे 25 लाख रुपए की लाटरी खुलने की बात कही गई। फोन करने वाले ने लाटरी के रुपए प्राप्त करने के लिए छात्र से एक खाता नम्बर देकर उसमें रुपए डालने के लिए कहा। छात्र ने फोन करने वाले की बात पर विश्वास कर दिए गए खाता नम्बर पर 15 हजार रुपए डाल दिए, लेकिन कुछ देर बाद फोन करने वाले ने 25 लाख रुपए की लाटरी बड़ी रकम होने की बात कहकर और रुपए डालने के लिए कहा, जिस पर एक ही दिन में अलग-अलग बार में छात्र ने कुल 50 हजार रुपए सामने वाले के खाते में डाल दिए। इसके बाद भी जब फोन करने वाले ने और रुपए की मांग की तो छात्र को अपने साथ धोखा होने का अहसास हुआ और उसने रावटी थाने पहुंचकर शिकायत की। उपनिरीक्षक एन.एस.मरावी ने कहा कि आवेदन की जांच की जा रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.